फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सदर तहसील में मंगलवार को सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन धूमधाम से हुआ। लेखपाल संघ द्वारा सुंदर काण्ड पाठ आयोजित किया गया। भक्तों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय व नायब तहसीलदार सनी कनौजिया, लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सचिन मिश्रा, तहसील अध्यक्ष महेश्वर सिंह ने बढ़-चढक़र भाग लिया। भक्तों ने सुंदरकाण्ड पाठ की चौपाइयां पड़ी और आरती के साथ प्रसाद वितरण हुआ। उप जिलाधिकारी रजनीकांत, तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय ने भाग लिया। इस मौके पर अशोक त्रिवेदी, प्रमोद शुक्ला, प्रवीण दुबे, अजय सिंह, उज्जवल आदि भक्तगण मौजूद रहे।
लेखपाल संघ द्वारा तहसील सदर में सुंदर काण्ड पाठ का हुआ आयोजन
