राजपूताना पुलिस चौकी में सुंदर काण्ड पाठ का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राजपूताना पुलिस चौकी में श्री सुन्दरकाण्ड पाठ का भव्य आयोजन हुआ। थाना जहानगंज की राजपूताना पुलिस चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज उदय सिंह की देखरेख में चौकी परिसर में श्री सुन्दरकाण्ड पाठ सम्पन्न हुआ। बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। संगीतमय सुंदर कांड पाठ के साथ प्रसाद वितरित किया गया। संगीतमय आयोजन में विकास भारद्वाज व विनोद दुबे ने पाठ सम्पन्न करवाया। प्रमुख रूप से जहानगंज थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह पटेल, चौकी प्रभारी उदय सिंह, दीवान सुनील कुमार, विनय चौहान, अमलेश कुमार, अरुण दीक्षित, जोगेंद्र सिंह चौहान, गजेन्द्र सिंह, प्रबलप्रताप सिंह, पूर्व प्रधान अरविन्द राजपूत, प्रधान शिवकुमार, रघुनाथ सिंह राजपूत, धीरेन्द्र सिंह उर्फ बंटी, दीपू पाल, देव सिंह, सुभाष चन्द्र राजपूत, नेत्रपाल सिंह, जबर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *