रखा चर्च में सण्डे स्कूल के बच्चों ने प्रस्तुत किया क्रिसमस ड्रामा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सीएनआई रर्खा चर्च में सण्डे स्कूल के बच्चों ने क्रिसमस ड्रामा प्रस्तुत किया। बच्चों ने अपने-अपने तरीके से मनुहारि सांग व प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिन के उपलक्ष्य में नाटक प्रस्तुत किया। पादरी मनोज कुमार ने क्रिसमस ड्रामे का प्रार्थना के साथ शुभारम्भ किया। बच्चों ने मरियम द्वारा चरनी में प्रभु यीशु मसीह के जन्म पर नाटक प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध किया। पादरी मनोज कुमार ने अपने वचन में बताया कि लोगों का उद्धार करने के लिए प्रभु यीशु मसीह ने जन्म लिया। यीशु का जन्म मरियम और यूसुफ से हुआ, जो नासरत के थे, लेकिन रोमन जनगणना के कारण उन्हें बेथलेहेम जाना पड़ा, जहाँ मरियम ने एक गौशाला (चरनी) में यीशु को जन्म दिया। स्वर्गदूतों ने चरवाहों को और पूर्व से बुद्धिमान पुरुषों को इस घटना के बारे में बताया। जो यीशु की आराधना करने आए। राजा हेरोद के डर से, यूसुफ मरियम और शिशु यीशु को लेकर मिस्र भाग गए। फिर बाद में नासरत लौट आए, क्योंकि यीशु का जन्म मानव जाति के उद्धार के लिए हुआ था। बच्चों ने अपने तरीके से जन्मदिन के उपलक्ष्य में नाटक प्रस्तुत किया। सभी ने कार्यक्रम की सराहना की। संडे स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति देकर मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर रखा चर्च के पदाधिकारी मौजूद रहे। पादरी मनोज कुमार ने प्रार्थना के साथ समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *