मंदिर के द्वितीय वार्षिकोत्सव पर हुआ सुंदरकांड व भंडारा

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कस्बे के शास्त्री नगर द्वितीय स्थित त्रिदेव सूरज मंदिर के द्वितीय वार्षिकोत्सव के अवसर पर सुंदरकांड व भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में बाबा के भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को त्रिदेव सूरज मंदिर पर सुबह से ही पूजा अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर 12 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। जिसमें वहां मौजूद सभी भक्तों ने एक साथ सुंदरकांड का पाठ किया। जिसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर माथा टेंका और प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पवन तनय बल पवन समाना, बुद्धि विवेक विज्ञान निधाना के स्वर गूंजते रहे। भंडारे की व्यवस्था पुष्पेंद्र सिंह, विपिन सोनी पुजारी मनु, देव, राजीव फौजी, अनुराग, अनिरुद्ध प्रताप सिंह, टंिकू आदि ने व्यवस्था संभाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *