राज्यपाल ने भगवान श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राजभवन स्थित मंदिर में की आरती और पूजा अर्चना
अमिताभ श्रीवास्तव।

समृद्धि न्यूज़ लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पुनीत और भव्य आयोजन के उपलक्ष्य में राजभवन परिसर में भक्ति कार्यक्रमों का सिलसिला आज भी जारी रहा।राज्यपाल पटेल ने आज इस अवसर पर राजभवन स्थित मंदिर में आरती और पूजा अर्चना की।आज यहां स्थित शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सुंदरकांड का पाठ,राम रक्षा स्त्रोत एवं हनुमान चालीसा का पाठ के साथ स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन के माध्यम से भगवान श्री राम जी के नैतिक,सामाजिक एवं मानव मूल्यों की स्थापना का संदेश दिया गया। कार्यक्रम उपरांत श्रद्धालु जनों में प्रसाद वितरण भी किया गया।कार्यक्रम में राजभवन के अधिकारीगण,कार्मिकों व अध्यासियों ने उल्लासपूर्वक प्रतिभाग किया।ज्ञात हो कि भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को राजभवन स्थित सभी मंदिरों के अतिरिक्त समस्त कार्यालयों पर भव्य सजावट,प्रकाश व्यवस्था भी करायी गयी है।इस अवसर पर यहां के अध्यासितों द्वारा भी अपने अपने निवास स्थलों की सजावट की जा रही है।

