फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर के प्राचीन मंदिर श्री महा मंगलेश्वर नाथ द्वादश ज्योतिर्लिंग धाम पुराना कोटा पार्चा में वार्षिक उत्सव में श्री सुंदरकांड पाठ समिति द्वारा मानव कल्याण की कामना के साथ सुंदरकांड संपन्न हुआ। कलयुग में श्री हनुमान जी की उपासना सर्वश्रेष्ठ मानी गई है। चिंतामणि सुंदर कांड पाठ समिति के व्यवस्थापक घनश्याम वाजपेई ने कहा ऐसा कोई कार्य नहीं है जो हनुमान जी की उपासना से संपन्न नहीं हो सकता। कवन सो काज कठिन जग माही जो नहीं होई तत तुम पाही, इसी महामंत्र को लेकर लोगों का कल्याण कर रहे हैं।
श्री देवासी उपासना के त्रिदिवसीय कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ समिति चिंतामणि द्वारा भगवान शिव रुद्र अवतार हनुमान जी की उपासना कर उनकी भव्य एवं दिव्या सिंगार, छप्पन भोग, महा आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न किया गया। महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया गया। वार्षिक उत्सव में योगेश मिश्रा, मनोज मिश्रा, निर्मल दीक्षित, प्रशांत सिंह, घनश्याम वाजपेई, अशोक वर्मा, कमलेश दीक्षित, अनूप मिश्रा, नागेश अग्निहोत्री, पवन गुप्ता, रविंद्र भदोरिया, अनुराग पांडे ने संगीत में सुंदरकांड का पाठ किया। इस अवसर पर रामजी वाजपेई, ओम शुक्ला, रामवीर गौतम, नीरज सक्सेना, स्वदेश, दिनेश मिश्रा, शिवाशीष, सागर भारद्वाज, प्रमोद द्विवेदी, दीपक शुक्ला, रजत अग्रवाल आदि लोग सेवा में लग रहे।
महा मंगलेश्वर नाथ द्वादश ज्योतिर्लिंग धाम में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन
