सुनीता विलियम्स ने NASA के 3 एस्ट्रोनॉट ने साथ US चुनाव में किया मतदान

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं. इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से सुनीता विलियंस समेत नासा के अन्य एस्ट्रोनॉट ने भी स्पेस से वोट डाले हैं. अंतरिक्ष यात्रियों ने कमला हैरिस और ट्रंप में से अपने पसंदीदा कैंडिडेट को चुनने के लिए न सिर्फ मतदान किया बल्कि और लोगों से भी वोट डालने की अपील की. इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर वर्तमान में नासा के 4 अंतरिक्ष यात्री मौजूद हैं. इनमें सुनीता विलियम्स भी हैं जो यान में खराबी आने की वजह से ISS पर फंसी हुई हैं, इसके अलावा स्पेसएक्स क्रू-9 के डॉन पेटिट, निक हेग, बुच विल्मोर भी हैं. सुनीता विलियम्स ने वोट देने को जिम्मेदारी बताया और स्पेस से ऐसा कर पाने के अनुभव को अनोखा बताया. सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर दोनों ही 5 जून से आईएसएस पर फंसे हुए हैं.नासा ने ग्रह से बाहर रहने वाले अंतरिक्ष यात्रियों को चुनाव में भाग लेने के लिए नासा अंतरिक्ष संचार और नेविगेशन कार्यक्रम में सुविधा प्रदान की है. इसके तहत जब कोई एस्ट्रोनॉट किसी मिशन पर जाता है तो वह पहले ही मतदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होता है, इसके लिए एस्ट्रोनॉट को संघीय पोस्टकार्ड आवेदन भरना होता है. यह एप्लीकेशन अन्य नागरिक भी भर सकते हैं जो या तो देश के काम के लिए बाहर हैं या फोर्स में हैं जो किसी और देश में तैनात हैं. सुनीता विलियम्स जब स्पेस में गईं थीं तब उन्हें नहीं पता था कि वह चुनाव तक वहां रुकेंगी. ऐसे में उन्हें मौका दिया गया है. एस्ट्रोनॉट तक बैलेट पेपर पहुंचने के बाद वह मतदान करता है. उसके बाद इस बैलेट के एन्क्रिप्टड वर्जन को आईएसएस के कंप्यूटर सिस्टम से अपलोड किया जाता है. नासा के TDRS यानी टैकिंग एंड डाटा रिले सैटेलाइट की मदद से यह न्यू मैक्सिको स्थित ग्राउंड टर्मिनल तक पहुंचता है. यहां से लैंडलाइन की मदद से ये ट्रांसमिट होकर नासा के ह्यूस्टन स्थित जॉनसन स्पेस स्टेशन तक जाता है. यहां से यह काउंटी क्लर्क तक पहुंचता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *