
खाकी सबकी साथी……………..
चौकी इंचार्ज से लेकर थानाध्यक्ष, क्षेत्राधिकारी ने भी बांटी मिठाई व खाद्य सामग्री
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दीपावली के पर्व पर कोई गरीब मिठाई से वंचित न रहे इसके लिए पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्ष व चौकी इंचार्ज को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में गरीबों के बीच पहुंचकर दीपावली पर्व से संबंधित सामग्री व मिष्ठान वितरण करें। वहीं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने राजकीय सम्प्रेषण गृह (किशोर) व नगर क्षेत्र में गरीबों को मिष्ठान, खाद्य सामग्री, मोमबत्ती आदि का वितरण किया गया और कहा कि खाकी सबकी साथी है। जिसका कोई नहीं उसकी पुलिस साथी है और उन्हें त्योहार की शुभकामनायें दी। वहीं क्षेत्राधिकारी कायमगंज एवं प्रभारी निरीक्षक कायमगंज ने दीपावली पर्व पर क्षेत्र में बच्चों एवं महिलाओं को मिष्ठान एवं खाद्य सामग्री आदि का वितरण किया गया। वहीं प्रभारी निरीक्षक थाना मेरापुर ने भी गरीबों में मिष्ठान एवं खाद्य सामग्री व प्रकाश की सामग्री का वितरण किया। शहर क्षेत्र में तिकोना चौकी इंचार्ज यतेन्द्र सिंह ने गरीब बच्चों को एकत्रित कर उन्हें मिठाई व प्रकाश से संबंधित सामग्री व पटाखे दिये। सभी अपने-अपने क्षेत्रों में गरीबों के बीच पहुंचकर उन्हें मिठाई व त्योहार से संबंधित सामग्री भेंट की। सभी ने पुलिस के इस कार्य की जहां एक ओर सराहना की, वहीं दुआयें भी दी।
