फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक ने बुद्ध पूर्णिमा के मद्देनजर संकिसा बौद्ध तीर्थ स्थल का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जानकारी के अनुसार सोमवार को पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना मेरापुर क्षेत्र के अंतर्गत ऐतिहासिक स्थली संकिसा का निरीक्षण किया और थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। हिन्दू और बौद्ध धर्म में इस दिन का विशेष महत्व बताया गया है। बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध धर्म में आस्था रखने वालों का एक प्रमुख त्यौहार है। यह बैसाख माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। इसी दिन उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और इसी दिन उनका महानिर्वाण भी हुआ था। कहते हैं कि इस दिन विशेष पूजा, ध्यान और दान के कार्य करने से पुण्य की प्राप्ति होती है जिससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पुलिस अधीक्षक थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश देकर थाना मेरापुर का निरीक्षण करने के लिए चली गयी।
पुलिस अधीक्षक ने बुद्ध पूर्णिमा पर संकिसा का किया निरीक्षण
