फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद में लगने वाले मिनी कुंभ मेला श्री रामनगरिया का शुभारंभ आगामी 13 जनवरी से होगा। जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने आज मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मेला क्षेत्र में पुलिस चौकियां, थाना एवं पुलिस पॉइंट का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक के द्वारा किया गया।
बताते चलें मेला श्रीरामनगरिया में आने के लिए कल्पवासियों का आना शुरू हो गया है। इसके अलावा संत समिति के अध्यक्ष महेंद्र सत्याग्रह भी मेला क्षेत्र में पहुंचे गए। मेला क्षेत्र में अभी से ही कुछ पुलिस बल तैनात भी किया गया है। इसके अलावा जैसे-जैसे मेला क्षेत्र में कल्पवासियों का आगमन बढ़ेगा, वैसे ही मेला क्षेत्र में पुलिस व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से लागू कर दी जाएंगी। जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक ने आज दिशा निर्देश दिए। इस दौरान मेला क्षेत्र में पिछली साल हुए अग्निकांड के बाद इस साल ऐसी कोई घटना ना हो जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक ने दिशा-निर्देश दिए हैं और उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए है कि मेला क्षेत्र में गैस सिलेंडर या रिफिलिंग जैसी कोई गतिविधियां नहीं पाई जानी चाहिए। इसके अलावा गैस सिलेंडर का उपयोग के लिए लोगों को जागरूक करना होगा। बताते चलें कि मेला क्षेत्र में लाखों लोग आते हैं और स्नान करते हैं। इसके अलावा हजारों की संख्या में कल्पवास करते हैं और गंगा मइया की पूजा अर्चना करते हैं। जिनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया। उधर मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित से भी पुलिस अधीक्षक ने महत्वपूर्ण जानकारियां लीं। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, थाना अध्यक्ष कादरी गेट आमोद कुमार सिंह, पांचाल घाट चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा एवं यातायात प्रभारी समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
मेला क्षेत्र का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, दिये दिशा निर्देश
