Headlines

पर्यवेक्षक व संगठन प्रभारी ने नव गठित कमेटियों पर की चर्चा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे एवं पर्यवेक्षक क्षेत्रीय मंत्री सुनील तिवारी के दो दिवसीय प्रवास के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की उपस्थिति में जनपद के घोषित 15 मंडलों के अध्यक्षों के साथ मिलकर नव गठित कमेटियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में मंडलों में कमेटियों को बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। सक्रिय कार्यकर्ताओं को कमेटी में स्थान देने के लिए बातचीत हुई है।
जिला पर्यवेक्षक व क्षेत्रीय मंत्री सुनील तिवारी ने बताया कि संगठन पर्व अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी 18 मंडलों में 15 मंडलों के अध्यक्षों को घोषित किया गया था। इन मंडलों में कमेटियों का गठन होना है, जिसके लिए क्षेत्रीय नेतृत्व ने पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। उन्होंने बताया भाजपा का संगठन सर्व स्पर्शी और सर्व समावेशी होता है। यह पार्टी किसी व्यक्ति और परिवार विशेष की नहीं है, इसलिए इसके गठन में हर वर्ग के कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए जाते हैं। आपसी विचार विमर्श के बाद ही कमेटियों का गठन होता है। भाजपा का संगठनआत्मक विस्तार हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। नवगठित कमेटी में सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं को उचित स्थान देने पर विचार किया गया है।
जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने बताया मजबूत संगठन ही पार्टी की नींव होती है। भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो कार्यकर्ता आधारित है। संगठन का निर्माण आपसी तालमेल और विचार विमर्श से किया जा रहा है। नवगठित कमेटी में किसी भी कार्यकर्ता पर कोई आपत्ति जताता है, ऐसे मामले को प्रांतीय नेतृत्व को अवगत कराकर उस पर निर्णय होगा। जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया जनपद के 15 मंडलों में अधिकांश मंडलों में विचार विमर्श किया जा चुका है। नवगठित कमेटी में सक्रिय कार्यकर्ताओं को मौका दिया जा रहा है। महिलाओं को उचित स्थान दिया जाएगा। 15 मई तक सभी मंडलों में घोषित हो जाएगी। इस बैठक के अवसर पर डीएस राठौर, अमरदीप दीक्षित, रश्मि दुबे, धर्मेंद्र राजपूत, अभिषेक बाथम, शिवांग रस्तोगी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *