गृहमंत्री के बयान पर बवाल: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच अनुपूरक बजट पास

यूपी विधानमंडल सत्र की कार्यवाही प्रारंभ हो गई है। बृहस्पतिवार को कार्यवाही शुरू होते ही समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने गृहमंत्री अमित शाह के संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर पर दिए गए बयान पर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। सपा सदस्य विधानसभा में डॉ. आंबेडकर की फोटो लेकर पहुंचे थे। सदन की कार्यवाही के दौरान जमकर हंगामा होता रहा। हंगामे के बीच ही अनुपूरक बजट पास कर दिया गया और इसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने अन्य सदस्यों से प्रश्न पूछने की अपील की लेकिन किसी ने भी सवाल नहीं पूछा। इस दौरान सदन की कार्यवाही हंगामे के बीच होती रही।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन गुरुवार को एक बार फिर हंगामा देखने को मिला. सत्र की शुरुआत होते ही समाजवादी पार्टी के सदस्य बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर की फोटो लेकर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया. दरअसल, सत्र से पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी विधायकों के साथ बैठाक की. उन्होंने पार्टी के सदस्यों को कहा कि वे गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर के अपमान के मुद्दे को विधानसभा में आक्रामकता के साथ उठाएं.अखिलेश यादव के निर्देश के बाद समाजवादी पार्टी के सदस्य अम्बेडकर की फोटो लेकर सदन में पहुंचे. सदन शुरु होते ही नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान के खिलाफ बेल मे आकर सभी सपा विधायक के साथ नारेबजी करने लगे. इस दौरान सपा सदस्यों ने ‘बाबा साहेब का अपमान हम नहीं सहेंगे, नहीं सहेंगे’ और जय ‘भीम-जय भीम’ का नारा लगाने लगे. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि इस सरकार में बाबा साहेब का अपमान किया जा रहा है. जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब का अपमान कोई नहीं कर सकता. इस तरह से फोटो लहराकर राजनीति करना उचित नहीं है. जिस पर वित्त मंत्री ने कहा कि जितना सम्मान बीजेपी और NDA की सरकार में बाबा साहब का किया गया, उतना किसी सरकार में नहीं हुआ.

हंगामे के बीच पास हुए कई विधेयक
हंगामे के बीच ही विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना आज के लिए मिली सूचनाओं पर सवाल पूछने के लिए विपक्ष के सदस्यों का नाम लिया, लेकिन कोई भी सवाल पूछने को तैयार नहीं हुआ. विपक्ष के सभी सदस्य इस दौरान नारेबाजी करते रहे. हंगामे के बीच ही वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधेयक भी पेश करते रहे और उसे ध्वनिमत से पारित करवाते रहे. गौरतलब है कि सत्र के चौथे दिन अनुपूरक बजट और प्रयागराज महाकुंभ पर चर्चा होनी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *