भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का समर्थकों ने किया स्वागत

 पूर्व ब्लाक प्रमुख कैलाश कटियार के निवास पर पहुंचकर परिजनों से मिले
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बजरंग दल के संस्थापक व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद विनय कटियार का जनपद आगमन पर स्वागत किया गया। विनय कटियार पीडब्लूडी गेस्ट हाउस फतेहगढ़ पहुंचे। जहां भाजपा नेताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। वह अपने रिश्तेदार पूर्व ब्लाक प्रमुख कैलाश कटियार के निवास खानपुर पहुंचे। जहां उनके परिजनों से मुलाकात की और हालचाल लिये। दो दशक पूर्व विनय कटियार का नाम प्रदेश में बड़े नेताओं में शुमार था और वह प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए संगठन को मजबूत किया। वह राम जन्म भूमि आंदोलन से भी जुड़े रहे। कई बार सांसद रहे। इस मौके पर कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष कुलदीप गंगवार, विमल कटियार, भाजयुमो मीडिया प्रभारी सत्यम कटियार, संदीप कटियार, सुबोध कटियार, शिवम कटियार, पूर्व प्रधान अमीर चन्द्र कटियार, रमेश चन्द्र कटियार, शशांक कटियार, रामवीर कुशवाहा, शिवम कुशवाहा, अनुभव कटियार, सनी कटियार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *