फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में एआरपी जसविंदर गंगवार ने कक्षा दो के बच्चों का सपोर्टिव सुपरविजन, कक्षा दो कक्षाध्यापक आकाश पाल की कक्षा के बच्चों का सपोर्टिव सुपरविजन करने पहुंचे। एआरपी ने सुरभि, रिचा, आदित्य, बीतू बाबू, धनपाल, नवनीत, राघव आदि बच्चों का आनलाईन एसेसमेंट कर उनकी शैक्षिक गुणवत्ता परखी। उन्होंने गणित में जोड़, घटाने की क्रियाओं के साथ हिंदी में मात्राओं को सिखाया। स्कूल की सभी कक्षाएं व्यवस्थित मिली। प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल ने बताया कि नवीन सत्र में दस बच्चों ने प्रवेश लिया है।
प्रा0वि0 मदारपुर में बच्चों का किया गया सपोर्टिव सुपरविजन
