लंबी कूद में सूरज, दौड़ में शिवानी और बैडमिंटन में गेंदा रहीं अव्वल

विजेता व उप विजेता टीमों व व खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत

हरदोई, समृद्धि न्यूज। माय भारत हरदोई के तत्वावधान में स्वस्थ राष्ट्र , समृद्ध राष्ट्र थीम के अंतर्गत ब्लॉक क्लस्टर स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन माधोगंज के एल .एस. पब्लिक स्कूल खेल मैदान में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रमेश वर्मा, विशिष्ट अतिथि डॉ प्रदीप कुमार सिंह उपस्थित रहे। जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने खेलकूद के महत्व और थीम पर प्रकाश डाला । युवाओं के लिए वॉलीबॉल , लंबी कूद और 100 मीटर दौड़ तथा युवतियों के लिए कबड्डी , बैडमिंटन और 100 मीटर का आयोजन हुआ । वॉलीबॉल में न्योली की टीम विजेता और चंदौली की टीम उपविजेता रही ।
कबड्डी में माधोगंज की टीम विजेता और गाड़ियनपुरवा की टीम उपविजेता रही ।
लंबी कूद में सूरज प्रथम , शिवेंद्र द्वितीय , हरिराम तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ महिला वर्ग में शिवानी, प्रिया क्रमशः विजेता रहे। बैडमिंटन में गेंदा , खुशबू, और निहारिका ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया । सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा मोमेंटो , मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इसी अवसर पर माधोगंज के युवा मण्डल मुड़ियाखेड़ा, गडरियानपुरवा तथा मल्लावां के मानीमऊ, खंढ़ेरियाँ , इस्लामपुर जगई को खेल कूद सामग्री भी वितरित की गई।
सभी विजेताओं को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन और संयोजन युवा मंडल न्योली, मुड़ियाखेड़ा और गडरियनपुरवा के दुर्गेश कुमार, बिजेश द्वारा किया गया ।
जिला युवा अधिकारी , माय भारत प्रतिमा वर्मा ने बताया कि ब्लॉक क्लस्टर स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन कुल 06 ब्लॉकों में कराया जाएगा। जिसे स्थानीय युवा मंडल अथवा महिला मंडल के सहयोग से आयोजित कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *