
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह गौर को फिर एक बार प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। सुरेंद्र सिंह गौर इससे पहले चार बार जिला महासचिव समाजवादी पार्टी के रहे। उसके बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष। उनकी लगन और मेहनत को देखते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर सुरेंद्र सिंह गौर को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। जैसे ही उनके समर्थकों को जानकारी हुई, तो उनमें खुशी की लहर दौड़ गयी। उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी है।
