फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सपा की जिला कार्यकारिणी में फिर एक बार सुरेन्द्र सिंह गौर को जगह दी गई है। उन्हें वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर उनके समर्थक काफी उत्साहित है। यह उनकी लगन और पार्टी के प्रति पूरी तरह से समर्पित होने का फल है कि फिर एक बार जिला कार्यकारिणी में जगह दी गई। इससे पहले वह तीन बार महासचिव रहे चुके है। एक बार फिर वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। सपा इस बार हर हाल में २०२४ के चुनाव जीतना चाहती है। इसके लिए जिला कार्यकारिणी में नये पुराने अनुभवियों को रखा गया है। सुरेन्द्र सिंह गौर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाये जाने पर समर्थक काफी खुश है। बधाई देने वालों का तांता लगा है। वहीं सुरेन्द्र सिंह गौर ने बताया कि जो जिम्मेदारी पार्टी ने मुझे दी है उस पर पूरी तरह से खरा उतरुंगा पार्टी जिसे भी लोकसभा का प्रत्याशी बनायेगी उसे दमदारी से चुनाव लड़ायेंगे और भारी मतों से जिताकर भेजेगे। बताते चले कि फर्रुखाबाद में कार्यकर्ता सम्मेलन शिविर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आये थे। तब मुलाकात के दौरान सपा के वरिष्ठ नेता डा0 जितेन्द्र सिंह यादव व सुरेन्द्र सिंह गौर अकेले मुलाकात की। तभी से अनुमान लगाया जा रहा था कि सुरेन्द्र सिंह गौर को फिर से जिम्मेदारी दी जायेगी।
लोकसभा प्रत्याशी को जिताने में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर: सुरेन्द्र सिंह गौर
