धूमधाम से मना सुरेंद्र सिंह गौर का ५९वां जन्मदिवस

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष/१९३ विधानसभा अमृतपुर के प्रभारी सुरेंद्र सिंह गौर का ५९वां जन्मदिवस मेजर एस0डी0 सिंह पी0जी0 आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने केक काटकर धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर उन्हें तलवार, गदा, स्मृति चिंह, पगड़ी पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सभी ने सुरेंद्र सिंह गौर की लंबी आयु की कामना की। साथ ही उन्हें केक खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर इलियास मंसूरी जिला महासचिव, उदय प्रताप सिंह, भोला यादव विधानसभा अध्यक्ष, संतोष यादव एवं समस्त निजी स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *