अमृत भारत योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य मे कमियां निकाल,दिए निर्देश
गुरसहायगंज, कन्नौज, समृद्धि न्यूज।
इज्जतनगर मंडल की डीआरएम (डिविजनल रेलवे मैनेजर) ने रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीआरएम के औचक निरीक्षण के दौरान रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।
गुरुवार की दोपहर करीब 2:50 मिनट पर स्पेशल ट्रेन से इज़्ज़तनगर मण्डल की डीआरएम बीना सिन्हा ने गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन का पहुँची और औचक निरीक्षण किया। डीआरएम के पहुंचते ही रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, शौचालय, सफाई और यात्री सुविधाओं की गहन जांच की। गंदगी और व्यवस्थाओं में लापरवाही देखकर डीआरएम ने नाराजगी जताई और कर्मचारियों को सख्त लहजे में फटकार लगाई। उन्होंने यात्रियों से सुविधाओं के बारे में फीडबैक भी लिया। कई जगह अनियमितता मिलने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए और कहा कि व्यवस्था दुरुस्त न होने पर आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, स्टाफ की उपस्थिति और स्टेशन संसाधनों की उपलब्धता की भी विस्तार से समीक्षा हुई।
डीआरएम के निरीक्षण की भनक लगते ही सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी स्टेशन पर जुट गए और व्यवस्थाएं सुधारने लगे। अफसरों को निर्देश दिए गए कि सफाई, टिकट व्यवस्था, यात्री सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखी जाएं।
डीआरएम बीना सिन्हा ने बताया कि गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण अमृत भारत योजना के तहत किया जा रहा है।
इस योजना में स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, लुक, साफ-सफाई, वेटिंग रूम, शौचालय और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। काम पूरी गति से चल रहा है और जल्द ही यात्रियों को मॉडर्न सुविधाएं मिलेंगी।
इस मौके पर उनके साथ सिनियर डीएन कॉर्डिनेशन भारत भूषण, सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा,सीपीएम गति शक्ति मो.शमीम, डिप्टी चीफ इंजीनयर अरुण कुमार सिंह,सीनियर डी.जी सतेंद्र कुमार, आरपीएफ कंमांडेन्ट पवन कुमार श्रीवास्तव आदि उच्चाधिकारी मौजूद रहे
डीआरएम के औचक निरीक्षण से अधिकारियों में मचा हड़कंप
