समृद्धि न्यूज। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान पर मिली जीत को सैन्य बलों को समर्पित कर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने जन्मदिन पर न केवल टीम को जीत दिलाई, बल्कि एक भावुक बयान के साथ देशवासियों और शहीदों को सम्मान भी दिया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हजारों फैंस की भीड़ ने सूर्यकुमार को उनके जन्मदिन पर खूब सराहा और इस मौके पर उन्होंने जीत को अपने लिए सबसे अनमोल रिटर्न गिफ्ट करार दिया। सूर्यकुमार यादव ने मुकाबले के बाद कहा, बिल्कुल सही मौका है, हम पहलगाम आतंकी हमले के पीडि़तों के परिवारों के साथ खड़े हैं। हम अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं, इस जीत को हमारे सभी सुरक्षाबलों को समर्पित करना चाहता हूं जिन्होंने बहुत बहादुरी दिखाई। आशा है कि वह हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे और जब भी हमें उन्हें मुस्कुराने का मौका मिलेगा हम उन्हें जमीनी स्तर पर और ज्यादा वजह देंगे।
This victory is for you, India 🇮🇳
Watch #DPWorldAsiaCup2025, Sept 9-28, LIVE on the Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #INDvPAK pic.twitter.com/KXXzoF9fIR
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 14, 2025
भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर काफी रोमांच रहता है और इस पर बहुत बात की जाती है। पर सूर्या ने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया, उन्होंने इसे अन्य मैच की तरह ही बताया। उन्होंने भारत-पाक मैच को ज्यादा तवज्जो नहीं दी। उन्होंने कहा, यह बाकी मैचों की तरह ही है। हम मैदान पकर आते हैं और तैयारी करते हैं जैसे किसी दूसरी टीम के खिलाफ करते हैं।
बता दें, 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले और 7 मई को हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये पहला मौका था जब दोनों देशों की क्रिकेट टीमें आमने-सामने आईं। इस आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। ऐसे में सूर्यकुमार की अगुवाई में भारतीय टीम ने न केवल मैदान पर अपनी ताकत दिखाई, बल्कि मैदान के बाहर भी देश के लिए एकजुटता का संदेश दिया। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने तो मुकाबले की शुरुआत में टॉस के वक्त पाकिस्तान के कप्तान से हाथ भी नहीं मिलाया था। मुकाबले के बाद भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, टीम इंडिया के किसी भी खिलाड़ी ने पाकिस्तानी प्लेयर से हाथ नहीं मिलाया और पवेलियन लौट गए।
