फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में युवा उद्यमिता संकल्प यात्रा भगवान श्रीराम को समर्पित करते हुए शहर में धूमधाम से निकाली गई। यात्रा का शुभारम्भ गरिमा शर्मा ने किया। यात्रा में महिलाओं ने भी बढ़-चढक़र भाग लिया। यात्रा का आयोजन प्रदीप मिश्रा व प्रांत सह महिला समन्वयक जूली शुक्ला ने किया।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संचालक उमेश, विभाग कार्यवाहक विजय अवस्थी, विभाग प्रचारक सर्वेश, विभाग सम्पर्क प्रमुख उमेश गुप्ता व जिला प्रचारक प्रवीण यात्रा में शामिल हुए।

शहर के पाण्डेश्वर नाथ मंदिर से निकाली गई यात्रा का समापन बढ़पुर स्थित संतोषी माता मंदिर पर हुआ। जिसका आयोजन जय हिंद जन सेवा कल्याण समिति ने किया। स्वाबलंबी भारत अभियान के अन्तर्गत यात्रा में भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ लोग मुख्य मार्ग पर चल रहे थे। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। साथ ही भगवान श्रीराम के स्वरुप की झांकी की जगह-जगह आरती उतारी गई। साथ में भारत माता के भी स्वरुप आरती उतारी गई। रथ पर विराजमान स्वामी विवेकानंद के स्वरुप का भी स्वागत किया गया। नेहरु रोड पर यात्रा का स्वागत व्यापारी नेता संजय गर्ग ने पुष्प वर्षा के साथ किया। इस मौके पर भाष्कर देव अग्निहोत्री, चन्द्रेश पाठक, शैलेन्द्र सिंह राठौर, सुशील शाक्य, अनुज राठौर, आशीष पाण्डेय, हर्षित दुबे, गीता ठाकुर, रुचि शुक्ला, प्रदीप मिश्रा, शिवांग रस्तोगी, मीरा सिंह, चित्रा अग्निहोत्री, बबिता पाठक, प्रीती तिवारी, सोनी शुक्ला, विनीत अग्निहोत्री, डा0 संदीप कुमार चतुर्वेदी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
