स्वतंत्र देव सिंह का काफिा विधायक बृजभूषण राजपूत ने घेरा, सुरक्षा कर्मियों में झड़प

समृद्धि न्यूज। महोबा जिले में सडकों की बदहाली से नाराज विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला बीच सडक़ पर रोककर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई। जिससे कलेक्ट्रेट मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उत्तर प्रदेश के महोबा में विधायक बृजभूषण सिंह ने योगी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बंधक बना लिया। 30 जनवरी की दोपहर हुई इस घटना को लेकर जमकर बवाल हुआ। दोनों नेताओं ने काफी समय तक किसी का फोन नहीं उठाया, लेकिन बाद में सब ठीक हो गया और कार्यक्रम में शामिल होने के बाद स्वतंत्र देव सिंह अपने आवास लौट गए। बाद में अखिलेश यादव ने भी इस घटना पर मजे लेते हुए एक पोस्ट किया। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए लिखा भाजपा के डबल इंजन ही नहीं डिब्बे भी आपस में टकरा रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बीजेपी में अंदरूनी कलह की बात कही। हालांकि, इसके बाद स्वतंत्र देव सिंह के पोस्ट से साफ हो गया कि दोपहर में हुई बहस शाम तक शांत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि शहर के रामश्री महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के बाद मंत्री का काफिला लौट रहा था। तभी कलक्ट्रेट मार्ग पर बड़ी संख्या में भाजपा विधायक व समर्थकों ने काफिला रोका। सीओ सदर अरुण कुमार सिंह और एसडीएम शिवध्यान पांडेय ने मामले को नियंत्रण में किया। रास्ते से गाड़ी हटवाने के लिए स्वतंत्रदेव को खुद नीचे उतरकर आना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *