फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेनापति में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत व जिला प्रचारक मानवेन्द्र सिंह, प्रबंधक संजीव चौहान, मनोज श्रीवास्तव, सुशील एवं प्रधानाचार्य ने मां सरस्वती व भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम का परिचय कृष्ण कुमार कटियार ने कराया। प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने कहा कि देश की तरक्की के लिए शिक्षा एक ऐसा मार्ग है जिससे हम देश को आगे की ओर ले जाते है। जो देश अपनी संस्कृत को भूल जाता है वो देश विश्व पटल से मिट जाता है, रोम इसका जीता जगता उदाहरण है। जो विश्व पटल से गायब हो गया। अत: जिसकी शिक्षा नहीं होती उस देश का विनाश निश्चित है। विद्या भारती ने बच्चों में चुनाव कराकर सांसद बनने का सफर तय कर प्रधानमंत्री बनते हैं, जो लोकतंत्र को मजबूत करने का काम करते हैं। यह विद्या भारती के विद्यालय में होते है जिससे हम आगे बढ़ कर देश का नेतृत्व कर सकें। सांसद मुकेश राजपूत ने विद्यालय के सांसदों का शपथ ग्रहण कराया व मानवेंद्र ने प्रधानमंत्री रुद्र सारस्वत व उपप्रधानमंत्री शौर्य शुक्ला, आशुतोष अवस्थी को बौद्धिक प्रमुख, आकाश तिवारी न्यायाधीश को शपथ दिलाई। सांसद मुकेश राजपूत ने बताया कि ग्राम पंचायत से लेकर लोकसभा तक एक ही तरह के लक्ष्य कि समाज में विकास हो कोई भी समस्या हो वो मिलकर उनका निदान करना चाहिए, कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता, होते है जो भी कार्य दिया जाए, उसे मनन, चिंतन कर आगे बढऩा चाहिए। जिला प्रचारक मानवेंद्र सिंह ने बताया की नेतृत्व, कृतत्व की भावना से करना चाहिए। वीरेश परमार ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर प्रदीप अवस्थी, प्रदीप शर्मा, प्रदीप कुमार सिंह, रामानंद पांडे, शिवमोहन मिश्र, शिवकुमार यादव, राहुल कुमार, आलोक सिंह, संजीव कुमार, गोविन्द, बृजपाल सिंह, रजनीश मिश्रा, अनिरुद्ध प्रताप सिंह, आयुष, अरुण कुमार, आर्तिका शुक्ला, सरला, सोनम शुक्ला, रश्मि परिहार, प्रियंका, मंजरी आदि मौजूद रहे।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
