नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बाइक से घर जाते समय मिठाई कारीगर की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
जनपद एटा थाना सकीट के गांव नूरपुर निवासी ३१ वर्षीय संजू कुमार पाल फर्रुखाबाद आवास विकास स्थित एक मिष्ठान भण्डार में काम करता था। बीती शाम 7:30 बजे अपने छोटे भाई योगेश कुुमार से गांव जाने की बात कह कर बाइक से निकला था। रात में किसी समय गांव बघौना के सामने पेड़ में टक्कर लगने से कोई गंभीर रूप से घायल हो गया। घर न पहुंचने पर परिजनों ने फोन किया। घायल फोन तो उठा लेता था, लेकिन बोलने में असमर्थ था।
वहीं मृतक के भाई योगेश ने बताया कि उसकी पत्नी पूजा देवी ने बीती रात 3 बजे तक फोन किया, लेकिन फोन तो रिसीव किया गया, लेकिन उसके मुंह से आवाज नहीं निकल रही थी। अनहोनी की आशंका होने पर घटना की जानकारी मुझे दी गई। सुबह 6 बजे जब ग्रामीणों ने युवक को गड्ढे में पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दी। दरोगा गिरीश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और उसे नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से मिले फोन से द्वारा पुलिस ने सूचना दी। सूचना पर मैं व मिठाई ठेकेदार संजय बघेल निवासी सिरसागंज घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक 6 भाइयों में चौथे नंबर पर था। सबसे बड़ा भाई देवी दयाल, सुलह सिंह, जयसिंह, योगेश और योगेंद्र, मां राम बेटी, पत्नी पूजा देवी आदि परिजनों को छोडक़र चला गया। मृतक की डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई थी। वहीं लोगों में चर्चा है कि मृतक अगर हेलमेट लगाए होता तो उसकी जान बच जाती। वहीं समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजन सीएचसी नहीं पहुंचे थे।
बाइक से घर जा रहे मिठाई कारीगर की मार्ग दुर्घटना में मौत
