जनपद के 6 केंद्रों पर होगी परीक्षा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एजूकेशनल मूवमेंट सोसायटी फतेहगढ़ के अध्यक्ष डॉ0 अनवार अहमद के आवास पर बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष होने वाली सय्यद अहमद खान स्कालरशिप परीक्षा इस वर्ष 9 नवम्बर को प्रात: 11 बजे से जनपद के 6 परीक्षा केंद्रों पर होंगी। स्कालरशिप परीक्षा के लिए आवेदन फार्म जमा करने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर तय की गई है। सोसायटी के सेकेट्री सैयद रिजवान अली ने बताया कि सोसाइटी द्वारा हर वर्ष सर सैय्यद अहमद स्कालरशिप 50 बच्चों को दी जाती है। जिसमें नगद ईनाम व मेडल एवं प्रशस्ति पत्र दिए जाते है। स्कॉलरशिप परीक्षा फर्रुखाबाद, फतेहगढ़, कमालगंज, जरारी, कायमगंज व मोहम्मदाबाद में होंगी। स्कॉलरशिप परीक्षा के फार्म मिलने व जमा करने के लिए सोसायटी द्वारा जरारी में मदरसा जफरूल इस्लाम, कमालगंज में स्टार एग्रो सेंटर, फतेहगढ़ में इस्लामिया स्कूल हाथीखाना, रहमानी गल्र्स इंटर कालेज, शमसाबाद में मुफ़्ती जफर क़ासमी, कायमगंज सुल्तान आलम मेमोरियल पब्लिक स्कूल से सभी बच्चे स्कालरशिप आवेदन फार्म ले सकते हैं। इस मौके पर नसर ख़ालिक़, अनवर जमाल सिद्दीकी, सुहेल अहमद फारूकी, असलम अब्बासी, सलीम अहमद, खालिद रऊफ, तसब्बर हुसैन, खुर्शीद अहमद आलम, अंसार सिद्दीकी, जुबैर खान, रहबर सिद्दीकी, तौसीफ़ अली लोग मौजूद रहे।
सय्यद अहमद खान स्कालरशिप परीक्षा 9 नवम्बर को
