ताइक्वांडो प्रतियोगिता का पुरुस्कार वितरण के साथ हुआ समापन

 विजेता खिलाडिय़ों ने जीते मेडल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला ताइक्वांडो एशोसिएशन के द्वारा तृतीय जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन तिसरे दिवस मंगलवार को स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्टस स्टेडियम फतेहगढ़ में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता का समापन सिखलाई रेजीमेंट के ब्रिगे0 मनीष जैन ने किया। जिला ताइक्वाण्डो एसोसिएशन की अध्यक्ष डा0 रजनी सरीन, पर्यावरण विशेष गुन्जा जैन, अंजुम दुबे अध्यक्ष जिला ओलम्पिक संघ, लक्ष्मण टण्डन, योगेश शुक्ला, सुशांत गुप्ता, लक्ष्मण अवार्डी, वासुकी नाथ ओझा, शीष मेहरोत्रा द्वारा प्रतिभागी खिलाडिय़ों को आशिर्वाद, एवं शुभकामनाएं दी गई। निर्णायक की भूमिका में सनी दिवाकर, निकेता दुबे, सिमरन कन्नौजिया, रसिका यादव, सिद्धि कुशवाहा, कशिश, मुस्कान राजपूत, रूबी, आदित्य राठौर, मुस्तफीज रहमान, उपासना, दिपांजली बाथम मौजूद रहे। अजय प्रताप सिंह सचिव जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन, कर्मवीर सिंह यादव क्रीड़ाधिकारी, सहयोगी अभिभावक के साथ शिखर रस्तोगी, सिद्धार्थ मिश्रा, श्रीमती दीप्ती, अरूण प्रताप सिंह मौजूद रहे। प्रतियोगिता में विजेता खिलाडिय़ों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया, साथ ही सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर उनका स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में विजेता सब जूनियर अंडर-25 में अर्नव कुमार शाक्य प्रथम, अंश यादव द्वितीय, प्रिंस कुमार तृतीय रहे। सब जूनियर अंडर-27 में आयुष राज प्रथम, अद्विक सक्सेना द्वितीय, विराट राजपूत तृतीय रहे। सब जूनियन अंडर-32 में अक्षत सिंह चौहान प्रथम, अर्श गौतम द्वितीय, आदित दुबे तृतीय रहे। ंअंडर-35 में कृष्णा राठौर प्रथम, धनंजय प्रताप सिंह द्वितीय, अंश प्रताप सिंह तृतीय रहे। अंडर-38 में अरिहंत गंगवार प्रथम, पार्थ दुबे द्वितीय, तनिष्क सिंह तृतीय रहे। अंडर-41 में मृत्युंजय मिश्रा प्रथम, अवान अहमद द्वितीय रहे। अंडर-44 में तेजस रजावत प्रथम, रुद्र द्वितीय, साहिल कुमार तृतीय रहे। अंडर-50 मेें देवांश प्रथम, यश कुशवाहा द्वितीय, अर्थव कुशवाहा तृतीय रहे। अंडर-29 बालिका वर्ग में वैष्णवी प्रथम, सानवी द्वितीय, आराध्या दुबे तृतीय रही। अंडर-33 में वैष्णवी प्रथम, सिद्धी सिंह द्वितीय, अनुप्रिया तृतीय रही। अंडर-37 में आराध्या पाल प्रथम, अनुष्का कुशवाहा द्वितीय, अक्षिता तृतीय रही। अंडर-41 में अनुष्का अग्रवाल प्रथम, अरयाही द्वितीय, आभ्या सिंह तृतीय स्थान पर रही। सभीइ विजेता खिलाडिय़ों को प्रशिक्षक अजय प्रताप सिंह ने प्रशस्ति पत्र व मेडल पहनाकर सम्मानित किया। धन्यवाद डा0 रजनी सरीन ने ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *