दुकान का ताला तोडक़र किरायेदार का निकाला सामान, पुलिस को दी तहरीर

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दुकान का ताला तोडक़र किरायेदार का सामान निकाल लिये जाने के संबंध में पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार पीडि़त पंकज कान्त मिश्रा पुत्र स्व0 श्री कृष्णकान्त मिश्र निवासी मोहल्ला नुन्हाई थाना कोतवाली फर्रुखाबाद वर्तमान निवासी राजकर अधिकारी राजकर कार्यालय बदायुॅ ने पुलिस अधीक्षक को दी गयी हरीरमें कहा है कि मेरी दुकान फर्रुखाबाद रोडवेज बस स्टेशन पर स्थित है। मैंने उपरोक्त दुकान जूली एवं संतोषी पुत्रीगण स्व0 रामऔतार शुक्ला द्वारा वर्ष 2012 में खरीदी थी। तब से मैं उक्त दुकान का मालिक व कब्जेदार हूँ। मेरी उपरोक्त दुकान में प्रदीप एवं अरविन्द पुत्रगण स्व0 भीकम सिंह निवासी अल्लाहनगर अण्डियाना डिग्गीताल थाना कादरीगेट दोनों तब से किरायेदार हैं। दिनांक 12.05.2025 को शाम लगभग 4:00 बजे जूली शुक्ला व संतोषी शुक्ला व दिनेश दुबे पुत्र रामप्रकाश दुबे व अर्पित दुबे पुत्र दिनेश दुबे द्वारा मेरे भाई प्रदीप एवं बहनोई सर्वेश दुकान पर बैठे थे। उक्त चारों व्यक्तियों ने दुकान का सामान लूटकर अपनी दुकान में भर लिया तथा धमकाकर बाहर से ताला लगा दिया। जिसकी लिखित शिकायत मेरे किरायेदार द्वारा थाना कादरीगेट पर की गयी, परन्तु थाना पुलिस द्वारा कोई मदद नहीं की गयी। सामान लूटने की वीडियो भी दिखायी तथा पुन: दिनांक 14.06.2025 को करीब सुबह 4:00 बजे ताला तोडकर डीप फ्रिज एवं अन्य सामान निकाल लिया गया। उपनिरीक्षक कपिल कुशवाहा के सहयोग से निकाला गया। मेरे किरायेदार द्वारा जब उपनिरीक्षक को कॉल की गयी तो उपनिरीक्षक द्वारा दोनों पक्षों को थाने पर बैठाया गया तथा जूली को तुरन्त छोड़ दिया गया तथा मेरे किरायेदार प्रदीप को सुपुदर्गी देकर शाम को छोड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *