मिर्जापुर- शाहजहांपुर, समृद्धि न्यूज। प्रशांत हीरो बाइक एजेंसी जलालाबाद में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में पत्रकारों और सोशल मीडिया क्रिएटर्स को ट्रॉफी और गिफ्ट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जलालाबाद, मिर्ज़ापुर के अलावा शाहजहांपुर, बदायूं, फर्रुखाबाद, दिल्ली, हरदोई के सोशल मीडिया क्रिएटर्स और पत्रकार शामिल हुए। इस अवसर पर प्रशांत हीरो बाइक एजेंसी जलालाबाद के स्वामी प्रशांत गुप्ता ने कहा कि आगामी त्योहारों नवरात्रि, विजय दशहरा, धनतेरस, दीपावली,भैयादूज आदि पर हीरो बाइक की बिक्री के लिए एक सौ एक रुपए में हीरो की बाइक की बुकिंग शुरू हो गई है। प्रशांत हीरो में इस समय किसी भी बाइक की बुकिंग पर निश्चित उपहार के साथ नकद छूट और लकी ड्रा भी निकाला जायेगा। लकी ड्रा के विजेता को एक स्कूटर और अन्य विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
जलालाबाद में पत्रकारों और सोशल मीडिया क्रिएटर्स का प्रतिभा सम्मान समारोह
