विरोध करने पर लाठी-डंडों तथा फावड़ा से किया हमला
बीच-बचाव करने आए छोटे भाइयों को भी पीटा, दी जान से मारने की धमकी
न्याय के लिए पिछले पांच दिनों से भटक रहे पीडि़त
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के ग्राम कलुआपुर सानी निवासी प्रद्युमन शर्मा पुत्र अरविंद शर्मा ने परिवार के ही दबंग विनीत कुमार पुत्र रामनाथ, सरवन, सोनू, पंकज सहित चार लोगों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें कहा पैतृक जमीन का बंटवारा हो चुका है और बंटवारे में उसे पांचवा हिस्सा मिला। जिसमें आगे की तरफ दुकान और पीछे की तरफ नींव भरी हुई तथा पिलर खड़े हुए है।ं शिकायती पत्र के अनुसार पीडि़त द्वारा कराए जा रहे निर्माण का आरोपियों द्वारा समय-समय पर विरोध किया जाता रहा। यहां तक जो दीवार उसके हिस्से मे थी को मिलकर कब्जा करना चाहते थे। शिकायती पत्र के अनुसार पीडि़त द्वारा भवन निर्माण के लिए निर्माण सामग्री ईट आदि लाई गई तथा निर्माण करा रहा था। उसी दौरान आरोपियों द्वारा गाली-गलौज किया गया। विरोध करने पर लाठी-डंडों तथा फावड़े से हमला कर जमकर मारपीट की। इस मारपीट की घटना में पीडि़त के सर में चोट आने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुन जब पीडि़त के छोटे भाई प्रशांत, आंसू बचाने आए तो आरोपियों ने उन्हें भी लाठी-डंडों तथा फावड़े से मारापीटा। पीडि़त के अनुसार आरोपियों की पिटाई से बचने के लिए जब पीडि़त चीखता हुआ भागा. तो शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। उधर ग्रामीणों की भीड़ देख आरोपी जानमाल की धमकी देकर फरार हो गए यह घटना 2 फरवरी की बताई गई है। हालांकि दबंग आरोपियों के खिलाफ पीडि़त द्वारा शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर भी दी गई। अफसोस पांचवा दिन गुजरने के बावजूद भी पीडि़त को न्याय नहीं मिला। उधर थाना पुलिस द्वारा पीडि़त को न्याय नहीं दिलाए जाने से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और वह बराबर जानमाल की धमकी दे रहे हैं। उधर आरोपियों की धमकी से पीडि़त परिवार दहशत में है।
हिस्से की जमीन पर ताऊ व उनके पुत्रों ने कब्जा करने का किया प्रयास
