खो -खो प्राथमिक व उच्च प्राथमिक वर्ग में तौकलपुर की टीमें बनी विजेता

  •  बालिकाओं ने योग प्रदर्शन कर किया सभी को तालियां बजाने पर मजबूर
  • डायट प्राचार्य ने विजेता विजेता खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

हरदोई, समृद्धि न्यूज़। ब्लॉक बावन की ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को डॉ राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय अल्लीपुर में किया गया। बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की खो-खो की प्रतियोगिता में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय तौकलपुर की टीमें विजेता बनीं। बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता में भी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय तौकलपुर की टीमें अव्वल रहीं। विजेता उपविजेता टीमों को डायट प्राचार्य ने मेडल पहनाकर व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। प्रतियोगिता आयोजक बीईओ प्रभाष कुँवर श्रीवास्तव, मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बावन प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ शीर्षन्दु शील त्रिवेदी, रशिमी द्विवेदी, उर्वशी त्रिवेदी एवं विकास मिश्रा प्रधान प्रतिनिधि औहदपुर ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। दीप प्रज्वलन के उपरांत उच्च प्राथमिक विद्यालय मुजाहिदपुर, कंपोजिट विद्यालय त्यतोरा तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय ककरालीखेड़ा के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं देशभक्ति से परिपूर्ण विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। खो खो बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय तौकलपुर की टीम विजेता और रही। कबड्डी बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक तौकलपुर की विजेता रही। खो खो बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय तौकलपुर की टीम विजेता बनीं। योग प्रदर्शन में भी उच्च प्राथमिक विद्यालय तौकलपुर की बालिकाओं ने प्रथम स्थान हासिल किया। सभी ने उनके प्रदर्शन की सराहना की।

उच्च प्राथमिक विद्यालय तौकलपुर के प्रधानाध्यापक राजकिशोर ने बताया कि सुलेख प्रतियोगिता में मानसी ने तृतीय स्थान, जूनियर बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में दुर्गेश ने तृतीय स्थान तथा बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ में प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्राथमिक विद्यालय तौकलपुर की प्रधानाध्यापक प्रियंका शुक्ला ने बताया कि खो- खो बालक व बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय तौकलपुर की टीम विजेता रही। कबड्डी में बालिका वर्ग में तौकलपुर विजेता और बालक वर्ग में उप विजेता रही। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आरती ने द्वितीय स्थान और बालक वर्ग की लंबी कूद में आशुतोष ने द्वितीय स्थान हासिल किया। समापन सत्र में मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य डॉक्टर योगेंद्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि डॉ विपिन त्रिवेदी ने बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर ब्लॉक पीटीआई मनीष राठौर, अभिषेक गुप्ता, श्यामजी गुप्ता, उदय शंकर मिश्रा, जीएस सिंह, अरुण बाजपेई, संतोष कुमार, सौरभ सिंह, धीरज मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, भानु प्रताप सिंह, अनीता दीक्षित, हरिहर सिंह, मो अली, बेबी कुमारी, सौरभ तिवारी,दीपक सिंह,प्रशान्त सिंह, देवेन्द्र सिंह, पंकज अवस्थी,डा श्वेता सिंह गौर,मो इलियास मंसूरी सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *