
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। टैक्सी चालकों ने समस्याओं को लेकर कलेक्टे्रट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की है कि हम टैक्सी मालिक है। जसमई दरवाजा से कायमगंज तक चलाते है। जसमई दरवाजा पर पिन्टू यादव, सनी यादव, अनिल यादव आदि लोग अवैध रुप से ३० रुपये प्रति वाहन चालकों से वसूलते है। यदि हम लोग मना करते है तो गाली-गलौज कर जानमाल की धमकी देते है और अपने हाथों में डंडा रखते है। दबंगों का कहना है कि इस रोड पर चलाओगे तो रुपये देने पड़ेंगे। सभी टैक्सी मालिकों ने मांग की है कि दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाये। ज्ञापन देने वालों में पम्पी, विमल, सुनील, दिनेश चन्द्र, रवी, रघुवीर, शैलेन्द्र, सोनू, अभिषेक, बॉबी, अनीश, नीलेश, बृजेश, गुड्डू, कबीर, मोहम्मद तारिक, सोनू, मुकेश, इमरान, अश्वनी, हिमांशु, उपेन्द्र, विशाल आदि दो दर्जन टैक्सी मालिकों ने कलेक्टे्रट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
