सांसद के निवास पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए आज शिक्षक, कर्मचारी बजायेंगे घंटी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के आह्वान पर पूरे देश के सांसदों के आवास पर घंटी बजाओ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। २० अगस्त रविवार को सांसद मुकेश राजपूत के आवास पर घंटी बजाओ कार्यक्रम का आयोजन होगा। साथ ही पुरानी पेंशन बहाली का ज्ञापन सौंपा जायेगा। जनपद के सभी शिक्षक, कर्मचारी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने के लिए जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह जाटव ने आमंत्रित किया है कि सभी लोग पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर इस व्यवस्था को बहाल कराने के लिए सांसद के आवास पर पहुंचकर घंटी बजाओ कार्यक्रम में शामिल हों। शनिवार को प्रदेश संयुक्त मंत्री ज्ञान प्रकाश त्रपाठी व अन्य पदाधिकारियों ने भारतीय पाठशाला इंटर कालेज, भारतीय महाविद्यालय व एनएकेपी इंटर कालेज में संपर्क किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *