फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शिक्षक नेता संतोष कुमार दुबे व सत्येन्द्र सिंह ने अपने साथी देवेन्द्र कुमार व सुनील कुमार के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचकर समस्याओं को लेकर डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की है कि ग्रीष्मावकाश के समय कई परीक्षायें जनपद में शासनादेश के अनुसार संपादित हुई। राजकीय पॉलीटेक्निक परीक्षा, सम सेमेस्टर/बैक पेपर जो की १४ मई से ६ जून तक आयोजित की गई। फार्मेसी, जे0ए0-बीस विविध परीक्षा जो की ९ जून से १७ जून तक संपादित हुई। दोनों परीक्षाओं को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपद के शिक्षक शिक्षिकाओं ने ड्यूटी कर अपना योगदान दिया। दोनों परीक्षाओं में माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को ग्रीष्मावकाश में कार्य करने हेतु नियमानुसार अर्जित अवकाश देने हेतु आदेश करने की मांग की गई। साथ ही आम समस्याओं में प्रमुख रुप से जनपद के कई अशासकीय माध्यमिक विद्यालय के नियुक्त तिथि में एनपीएस अंशदान शिक्षक-शिक्षिकाओं का बांकी है। जिसकी ग्रांट वित्त नियंत्रक से मंगवाकर शिक्षक-शिक्षिकाओं के एनपीएस खाते में भिजवायी जाये और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रमोशन से संबंधित लंबित पत्रावलियों का निस्तारण कराने की मांग की गई।
शिक्षक नेताओं ने डीआईओएस से अर्जित अवकाश देने की उठायी मांग
