शिक्षक पात्रता परीक्षा के विरोध में अध्यापक हुए लामबंद

 प्रधानमंत्री सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्टे्रट को सौंपा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अभिनेश मिश्र व जिला महामंत्री डा0 वीरेन्द्र त्रिवेदी के नेतृत्व में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने के आदेश का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री सम्बोधित ज्ञापन कलेक्ट्रट पहुंचकर नगर मजिस्टे्रट को सौंपा। ज्ञापन में दर्शाया गया कि सर्वोच्चतम न्यायालय द्वारा १ सितम्बर को शिक्षक पात्रता परीक्षा को देश भर में सभी शिक्षकों पर लागू किये जाने के संबंध में शिक्षकों ने विरोध कर ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष अभिनेश मिश्र ने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति जिन सेवा शर्तों के अन्तर्गत हुई उसे मध्य में नवीन सेवा शर्तों को थोपना उचित प्रतीत नहीं होता। सरकार इनमें से कोई रास्ता निकाले। जिससे शिक्षकों का ध्यान गुणवत्ता शिक्षा देने पर रहे। जिला महामंत्री डा0 वीरेन्द्र त्रिवेदी ने कहा कि शिक्षकों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। जब सरकार ने नौकरी दी है तो इसे पूर्ण कराने की दायित्व भी उसी का है। यह निर्णय पूरे देश के शिक्षकों को प्रभावित कर रहा है। इसलिए सरकार कोई बीच का रास्ता अवश्य निकालेगी, क्योकि इतनी उम्र में परीक्षा देना उचित प्रतीत नहीं होता है। ऐसी स्थिति में शिक्षक नौकरी जाने के भय से परेशान है। जबकि देश-प्रदेश में सेवारत सभी बेसिक शिक्षकों को तत्समय विभाग द्वारा निर्धारित सेवा शर्तों एवं योग्यता से पूर्ण कराते हुए शिक्षक नियुक्त किया गया था। शिक्षक पात्रता परीक्षा एनसीटीई द्वारा २३ अगस्त २०१० को अधिसूचना जारी की गई एवं शिक्षा अधिकार अधिनियम २०११ लागू किया गया। ऐसी स्थिति में अधिसूचनाओं के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा में लाना उचित नहीं है। ऐसे में ४० शिक्षकों के परिवार प्रभावित होंगे। प्रदेश भर में ४ लाख शिक्षक व उनके परिवार प्रभावित होंगे। धरना प्रदर्शन के दौरान मण्डलीय उपाध्यक्ष हरिओम शुक्ला व मण्डलीय मंत्री सुबोध दुबे ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर राहुल गंगवार, शिवकुमार शाक्य, अरविन्द राजपूत, जगदीप अवस्थी, मिथलेश पाल, सुनीता चौहान, कंचन त्रिपाठी, शैलजा यादव, प्रीती त्रिवेदी, प्रेमलता राठौर, ऊषा दीक्षित, साधना त्रिपाठी, प्रतिभा त्रिवेदी, पवन गुप्ता, राजीव यादव, अनुराग कुशवाहा, राजीव कुमार, प्रमोद मिश्रा, संदीप शुक्ला, संतोष पाठक, प्रशांत कुमार, अवनीश त्रिपाठी, श्याम जी शुक्ला, विनोद पाठक, विमलेश शाक्य, आदित्य कुमार सिंह, मनोज वर्मा, रामप्रताप परमार, आनंद राव, शिव कुमार शाक्य, अरविन्द राजपूत, विपिन सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, सुशील कांत तिवारी, सौरव कुमार सिंह, राजीव कुमार, मंजू यादव, प्रमोद कुमार, अशोक कुमार सिंह, शिव प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *