शिक्षक संगठनों ने बैठक कर टीईटी का किया विरोध

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। खंड शिक्षा कार्यालय पर टीईटी के विरोध में शिक्षक संगठनों ने प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार के इस कदम पर नाराजगी जाहिर की।
नवाबगंज विकास खंड कार्यालय परिसर में स्थिथ खंड शिक्षा कार्यालय पर शनिवार को जिले के शिक्षक नेताओं ने टीईटी के विरोध में प्रदर्शन कर रणनीति बनायी। जिसमें कहा गया कि 23 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक सभी शिक्षक संगठन एकत्र होकर अपने-अपने विद्यालय में सरकार के द्वारा लाई गई टीईडी के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे। विरोध के बाद यदि मांगें न मानी गयीं, तो 26 फरवरी को सभी शिक्षक नेता अपने समस्त शिक्षक साथियों के साथ नवाबगंज खंड शिक्षा कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगे तथा यहां से बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय फतेहगढ़ में भी जाकर उसी दिन विरोध प्रदर्शन करेंगे। विरोध प्रदर्शन उपरांत सभी शिक्षक पैदल मार्च करते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पर जाकर प्रधानमंत्री को संबोधित अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे। विरोध प्रदर्शन के दौरान खंड शिक्षा कार्यालय पर उपस्थित शिक्षक नेता जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ अवनीश चौहान, प्रताप नारायण, राजवीर सिंह यादव, शालिग्राम गंगवार, अमन कुमार, पंकज यादव, सुभाष यादव, प्रमोद प्रजापति, संतोष यादव, राम मनोहर यादव, राजीव राजपूत, संजीव कुमार, बालकिशन राजपूत. प्रशांत कटियार, संजीव रंजन सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *