प्राथमिक विद्यालय अलीगढ़ में शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक सम्पन्न

कक्षा 5 के विद्यार्थियों को सम्मानित कर दी गई विदाई
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विकास खण्ड राजेपुर के प्राथमिक विद्यालय अलीगढ़ में शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक का आयोजन हुआ। साथ ही कक्षा ५ उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को परीक्षा फल वितरित कर विदाई दी गई। विदाई समारोह में बच्चों ने गुरुजन के साथ गले लगकर आशीर्वाद लिया और भावुक हुए। उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को माल्यार्पण कर पुरुस्कृत किया गया। साथ ही नव क्लास में जाने के लिए छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति एवं नवीन नामांकन पर चर्चा हुई। साथ ही संचारी रोग की रोकथाम पर विचार रखे गये। लोकसभा निर्वाचन के संबंध में शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए शपथ दिलायी गई। साथ ही आंगनवाड़ी के अन्तर्गत माता उन्मुखीकरण पर विचार व्यक्त किये गये। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक संतोष कुमार गुप्ता, श्यामवीर कुशवाहा, साजिद खान, शिवम अवस्थी, अनन्त पाल सिंह, बृजेश कुमार, नुरूलसवा, बबिता यादव, मनोरमा, राजबेटी, सुनीता यादव सहित अभिभावक मौजूद रहे। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। प्रधानाचार्य संतोष गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *