शिक्षिका पूनम शुक्ला को मिला मातृभाषा रत्न अंतर्राष्ट्रीय मानद उपाधि सम्मान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा शिक्षिका पूनम शुक्ला को मातृभाषा रत्न मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया है। नेपाल भारत मैत्री विकास, देवनागरी लिपि के संरक्षण संवद्र्धन, नेपाल भारत की मैत्री भाषा हिंदी/नेपाली के वैश्विक प्रचार प्रसार तथा देश विदेश के कवि, लेखक, साहित्यकार और शिक्षकों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर नेपाल, भारत सहित 5 देश के एक हजार प्रतिभाओं को मातृभाषा रत्न मानद उपाधि सम्मान तथा मातृभाषा गौरव सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया। कवयित्री व शिक्षिका पूनम शुक्ला को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनकी कई एकल कृतियां प्रकाशित है, अभी दो साहित्यिक पत्रिकाओं का लेखन कर रही है। विभिन्न साहित्यिक तथा सामाजिक संस्थाओं से आबद्ध आपको दर्जनों प्रतिष्ठित सम्मान भी मिल चुके हैं। पूनम शुक्ला को सम्मान की बधाई देते हुए संस्था के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने कहा कि शब्द प्रतिभा का उद्देश्य है, प्रतिभाओं का प्रोत्साहन कर उनमें नव ऊर्जा का विकास करना। फर्रुखाबाद की लोकप्रिय शिक्षिका एवं कवयित्री पूनम का अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित होना गौरव का विषय है। ज्ञात हो कि पूनम शुक्ला एक कर्मठ शिक्षिका के साथ ही एक कुशल लेखिका है, इनकी लिखी कविताएं समाज को सकारात्मक संदेश देती है। पूनम शुक्ला जैसी प्रतिभाशाली रचनाकारों को राज्य की ओर से सम्मान प्रदान कर प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। पूनम शुक्ला के सम्मान की खबर पाकर उनके परिवार, विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी, प्रबंध समिति, परिचित तथा मित्रों ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *