अध्यापक पुष्पेन्द्र कुमार भारतीय पाठशाला के बने प्रवक्ता

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय पाठशाला इंटर कालेज के सहायक अध्यापक पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा का प्रवक्ता पद के लिए प्रमोशन हो गया है। पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा पुत्र सियाराम शर्मा निवासी मंझना के रहने वाले है। उनकी प्रथम नियुक्ति 14 दिसम्बर 2004 को एलबीजेपी इंटर कालेज शाहजहांपुर में हुई। उन्होंने सहायक अध्यापक पद पर 1 वर्ष 8 माह 18 दिन कार्य किया। वहां से स्थानांतरण 1 सितम्बर 2006 को भारतीय पाठशाला इंटर कालेज फर्रुखाबाद में हुआ। 18 वर्ष 11 माह 7  दिन के कार्यकाल के बाद उनका प्रमोशन इस विद्यालय में अर्थशास्त्र प्रवक्ता पद पर हुआ। 8 अगस्त 2025 को उन्होंने प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार वर्मा के सहयोग से वह निरंतर विद्यालय की प्रगति व बच्चों के शिक्षण कार्य के लिए चिंतित रहते थे। परिणाम स्वरुप सभी शिक्षकों, प्रबंधक व प्रधानाचार्य के सहयोग से वह विद्यालय के प्रवक्ता बने। पुष्पेन्द्र कुमार ने विद्यालय में स्काउट गाइड के कार्यक्रमों में बढ़-चढक़र भाग लिया। उनके पास स्काउट गाइड की एचडब्लूबी की योग्यता है। 4 वर्ष 6 माह सीपी विद्या निकेतन इंटर कालेज में भी पूर्व में अध्यापन भी किया। अपने सरल स्वभाव शैली से शिक्षकों व बच्चों के बीच समानता बनाये हुए है। शुक्रवार को प्रवक्ता पद ग्रहण करने के बाद प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी व मिठाई खिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *