फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फिरोज गांधी जनता इंटर कालेज कमालगंज में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा के तहत विद्यालय में पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। विद्यालय में कक्षा9, 10, 11, 12 के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी पर्यावरण संबंधी मुद्दे, मानव कल्याण में जीवन विज्ञान, वैकल्पिक ऊर्जा आदि विषयों पर छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 9 व 10 गु्रप के छात्र-छात्राओं जुबैर ने प्रथम स्थान व पलक ने द्वितीय स्थान व मोनू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 11, 12 गु्रप के छात्र-छात्राओं में शाकिब ने प्रथम स्थान, कौस्तुभ आनंद ने द्वितीय स्थान व अफ्फान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश वर्मा, प्रवक्ता अमित गुप्ता, मंजर हुसैन, रजनीश शिवा, हेमप्रभा द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं ने लगाये मॉडल, शिक्षकों ने की सराहना
