शिक्षक समाजिक संस्कार,नैतिकता एवं राष्ट्र निर्माता होते हैं, एसडीएम अंकित तिवारी

हरदोई/शाहाबाद, समृद्धि न्यूज। बुधवार को स्थानीय बिल्कीस गर्ल्स इंटर कॉलेज में शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि एसडीएम अंकित तिवारी रहे। शिक्षकों को संबोधित करते हुए एसडीएम अंकित तिवारी ने कहा शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सच्चे ध्वज वाहक होते हैं। एक अच्छा शिक्षक न सिर्फ बच्चों को ज्ञान देता है बल्कि समाज में मूल संस्कार और नैतिकता की नींव भी रखता है।सेवानिवृत होने के बाद भी शिक्षकों की भूमिका समाज में प्रेरणा स्रोत बनी रहती है।उन्होंने कहा कि आज भी शिक्षकों का स्थान सर्वोपरि है।शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही नई पीढ़ी सही दिशा प्राप्त करती है।शिक्षक हमारे जीवन के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।माता-पिता जीवन देते हैं परंतु जीवन को सही दिशा देने का कार्य शिक्षक करते हैं,साथ ही अच्छे संस्कार अनुशासन और चरित्र निर्माण की भी शिक्षा देते हैं।
शिक्षक दिवस पर छात्रा कुमारी रुशदा खान के शब्दों को सुनकर अतिथि गणों ने उन्हें बधाई दी।
कॉलेज के प्रबंधक शाहिद खान ने कहा कि आज शिक्षक सम्मान समारोह में जो आप लोगों ने सम्मान दिया है उसके लिए कॉलेज परिवार ऋणी है।रिज़वान अली एडवोकेट ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण है। शिक्षक ही हमारे जीवन के सबसे अच्छे गुरु होते हैं जो हमें भविष्य में सही रास्ता दिखाने और मार्गदर्शन करने व जीवन में कुछ बड़ा हासिल करने के लिए हमेशा प्रेरित करते है।
शिक्षक राजू खान,महेश मिश्रा, कमल किशोर दीक्षित,करुणा शंकर शुक्ला,बलराम शुक्ला,विकास मिश्रा,सदफ अनवर,पीयूष सिंह, आकाश देवल के अलावा लगभग एक दर्जन शिक्षकों को सम्मानित किया गया तथा अतिथि गणों को फूल माला और शाल देकर स्वागत किया गया।इस मौके पर स्वालेह खान एडवोकेट,प्रधानाचार्या अज़रा नईम,शिवम प्रजापति,श्यामू सद्दाम , बलराम,मनोज श्रीवास्तव,साहिबा खान,प्रत्यूष सिंह,अम्बरीष,लव शुक्ला,समीर खान,रमीज खान, अनुज कुमार, सौरभ कुमार,रेफ़ा खान,योगेश कुमार,रमीज खान, शरीक खान,महेश मिश्रा आदि शिक्षक मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *