फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शमशाबाद के खण्ड शिक्षाधिकारी सतीश कुमार वर्मा का बरेली स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन हुआ। विदाई समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षकों व ग्राम प्रधान, एसएमसी अध्यक्ष तथा रसोइयां आदि ने उन्हें विदाई दी। ब्लाक शमशाबाद में विदाई समारोह में खण्ड शिक्षाधिकारी ने कहा कि आप लोगों के बीच कार्य करते हुए तीन साल का समय बीत गया, पता ही नहीं चला। जिस तरह आप लोगों ने स्नेह दिया है यह मेरे जीवन में हमेशा यादगार बनकर रहेगा।
बड़ी संख्या में शिक्षकों ने पहुंचकर माला पहनाकर उन्हें विदाई दी। कई शिक्षक विदाई के दौरान भावुक भी हुए। जिन्हे खण्ड शिक्षाधिकारी सतीश वर्मा ने गले लगाकर ढांढस बंधाया और कहा कि नौकरी में स्थानांतरण प्रक्रिया चलती रहती है। उन्होंने कहा कि मेरे लायक जो भी कोई सेवा हो तो याद करना मैं हमेशा तैयार रहूंगा। शिक्षकों ने उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर मनोज गंगवार, प्रभात गंगवार, अतुल गंगवार, अजीत यादव, राकेश यादव, मनोज यादव, धीरज यादव, महेन्द्र कुमार, शाबिर अली, अशोक यादव, विनोद कुमार प्रजापति, नरेन्द्र कुमार, राजेश यादव, अरविन्द, राशिद खां, पंकज कुमार, सुरेश चन्द्र आदि मौजूद रहे। साथ ही स्काउट मास्टर व स्वीप प्रभारी राजकुमार ने सभी को मतदाता जागरुकता की शपथ दिलायी।
