फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शाहू जी महाराज की जयंती कायमगंज के प्राथमिक विद्यालय टिलिया में मनायी गई। प्रधानाध्यापक विनोद गंगवार की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि शाहू जी महाराज का जन्म कोलापुर जिले के कागल गांव के घाटगे शाही मराठा परिवार में २६ जून १८७४ को जयश्रीराव और राधाबाई के यहां यशवन्तराव घाटगे के रुप में हुआ। जयसिंह राव घाटगे गांव के प्रमुख थे। दस साल की उम्र में उनकी शिक्षा उनके पिता द्वारा पर्यवेक्षित की गई। वह कोलापुर रियासत राज्य के राजा शिवाजी चतुर्थ की विधवा रानी आनंदी बाई ने अपनाया था। उनका जोर शिक्षा पर था। उन्होंने विभिन्न छात्रावास स्थापित किये। पिछड़ी जातियों के गरीब और मेधावियों के लिए छात्रवृत्ति पेश की। वैदिक स्कूलों की स्थापना की। १९१६ में उन्होंने निपानी में दक्कन रायट एसोसिएशन की स्थापना की। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विचार रखे।
शिक्षकों ने शाहू जी महाराज की मनायी जयंती
