राजकीय पॉलीटेक्निक कुरार में मनाया गया शिक्षक दिवस

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नवाबगंज विकासखंड स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक गनेशपुर कुरार में डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। प्रधानाचार्य सुमित मिश्रा ने कहा कि डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म एक गरीब ब्राह्मण परिवार में हुआ था, लेकिन उन्होंने अपने कठिन परिश्रम और लगन से दर्शनशास्त्र में परास्नातक तथा पीएचडी की उपाधियां प्राप्त की। उसके बाद स्वतंत्र भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति तथा द्वितीय राष्ट्रपति पद पर रहे। अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने सिद्ध किया कि प्रतिभा किसी मोहताज नहीं होती, सभी छात्र छात्राओं को डा0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व से सीख लेते हुए अपने लक्ष्यों को हासिल करना होगा। विशाल श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षक न सिर्फ हमें किताबी ज्ञान देते हैं, बल्कि हमें जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं। शिक्षक दिवस सिर्फ एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमें हमारी जिम्मेदारियां भी याद दिलाता है। अनिल कुमार, मदन मोहन सिंह परिहार ने भी अपने विचार व्यक्त किए एवं सभी छात्र छात्राओं ने शिक्षक दिवस पर अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *