फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, श्याम नगर में शुक्रवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद और दार्शनिक डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और डॉ0 राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। अध्यक्ष उदय पाल सिंह, प्रबंधक गौरव अग्रवाल, सह प्रबंधक रामगोपाल चौहान, प्रधानाचार्य रामकृष्ण वाजपेई एवं शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य नारायण मिश्र ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान की सराहना की। निहारिका दीक्षित ने कहा, शिक्षक सिर्फ हमें पढ़ाते नहीं, बल्कि वे हमारे जीवन को सही दिशा देते हैं। वे हमारे भविष्य के निर्माता हैं। प्रबंधन की ओर से सभी शिक्षकों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि यह शिक्षकों के प्रति उनके सम्मान को दर्शाता है। यह दिन गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को भी उजागर करता है।
सरस्वती विद्या मंदिर में केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस
