गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल में उल्लास पूर्वक मनाया गया शिक्षक दिवस

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल के प्रांगण में भारत के महान दार्शनिक, शिक्षक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर शिक्षक दिवस ससम्मान एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रधानाचार्य डॉ0 लकी चावला ने सर्वपल्ली डॉ0 राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन किया। शीर्ष बालक शौर्य दुबे तथा शीर्ष बालिका श्रेया द्विवेदी ने पुष्प अर्पित किए। कक्षा 11वीं की छात्रा कनिष्का सिंह ने शिक्षक दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किये तथा छात्रा जया गुप्ता ने सुंदर गीत प्रस्तुत किया। छात्राओं तनिष्का राजपूत, अराधना सिंह, आरोही कटियार, आरोही चौरसिया आदि ने आशियाना मेरा गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य ने शिक्षकों की कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए अपना आभार व्यक्त किया। छात्रों के सर्वांगीण विकास में तथा उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उप-प्रधानाचार्या डॉ0अंजू सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *