
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। प्राथमिक विद्यालय गुठिना में शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। ग्राम प्रधान प्रेमलता दीक्षित द्वारा बनवाये गये भोजन कक्ष का खण्ड शिक्षाधिकारी अमर सिंह राणा, एस.आर.जी. रुचि वर्मा, यदुराज पाल ने उद्घाटन किया। तत्पश्चात एजेंडा बिन्दुओं पर शिक्षकों द्वारा टी.सी.एम. के साथ प्रस्तुति की गयी। विद्यालय के निपुण विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। साथ ही बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये गये। इसके पश्चात समस्त प्रधानाध्यापक, समस्त संकुल शिक्षक, समस्त एआरपी, एसआरजी एवं खण्ड शिक्षाधिकारी को स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक धीरज कुमार शर्मा तथा संकुल शिक्षक सुरुचि प्रकाश शाक्य द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारीगणों व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया। —————————
