शिक्षक दिवस पर अध्यापकों का हुआ सम्मान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पीएसपीएसए के जिला संयोजक जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पीएस नगला शम्भू में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिला संयोजक जितेन्द्र सिंह, एआरपी सुरेश सिंह, बलवीर सिंह, बृजेश पुष्कर, पंकज यादव, प्रदीप पाल, हरिकिशोर आदि का फूल मालाओं से स्वागत किया। सभी ने डा0 राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। जिला संयोजक जितेन्द्र सिंह राठौैर के नेतृत्व में सभी शिक्षकों को फूल मालाओं एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रदीप यादव नगला शम्भू द्वारा सभी को सम्मानित किया गया। रणवीर सिंह व अरविन्द पाल आदि लोग मौजूद रहे। बच्चों ने कविता आदि सुनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *