हरदोई, समृद्धि न्यूज। श्री गोविन्द वृद्धजन एवं गौ विज्ञान समिति की स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिकाओं को मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने स्मृति चिन्ह और उपहार देकर सम्मानित किया गया। शिक्षिकाओं में मुख्य रूप से सुधा हलवाई, गीता शर्मा, नीलम, सरस्वती गुप्ता, प्रीति दुबे, कल्पना तिवारी, श्रद्धा मिश्रा एवं डॉक्टर सोहिनी दीक्षित आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से अध्यक्ष नवीन गल्ला मंडी श्यामा कुमार गुप्ता, गोपाल गौशाला अध्यक्ष संदीप गुप्ता, समिति अध्यक्ष गोविन्द गुप्ता, योग गुरु हरिवंश सिंह, महिला अध्यक्ष विनीता पांडेय, मीडिया प्रभारी कंचन गुप्ता, महिला उपाध्यक्ष अनीता मिश्रा, कैलाश नारायण गुप्ता मौजूद रहे।
