फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आनलाइन उपस्थिति के विरोध पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए बीआरसी कायमगंज पर ब्लाक अध्यक्ष निर्देश गंगवार की अध्यक्षता में 253 शिक्षकों ने सहमति जताई। जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ल ने सभी विकास खंडों के पदाधिकारियों से वर्चुअल मीटिंग कर सोमवार को बीएसए कार्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन के लिए अधिक से अधिक संख्या में सभी को साथ लेकर आने का आवाह्न किया। उन्होंने कहा कि स्कूल निरीक्षण के समय पहुंचे अधिकारी का सम्मान करें, फिर भी यदि वह अशिष्टता का व्यवहार करें तो उनसे पूंछें कि उन्होंने अपने कार्यालय में आनलाइन उपस्थिति शुरू की या नहीं। नकारात्मक जबाव मिलने पर स्पष्ट मना कर दीजिए कि हम सभी आनलाइन उपस्थिति तब तक दर्ज नहीं करायेंगे जब तक हमारी समस्याओं का समाधान नहीं होता। हस्ताक्षर अभियान में विनोद गंगवार, उदय यादव, संदीप सिंह, अनूप सक्सेना, अशोक कुमार, राजवीर, रहबर हुसैन, सौरभ, सचिन, चंद्रकांत, अभिनय, अमर सिंह, प्रीतम सिंह, भूपेंद्र, प्रबल प्रताप, अभिषेक, अनिल, अनुज, पीयूष, मो0 जावेद, आरिफ जमाल, राजीव, नीरज, सुनीता, अल्पी, आकांक्षा, संगीता, ज्योति, सुषमा, अर्चना, रंजना, सोनी, समरा, फारिया, हेमलता, मंजुल सहित शिक्षकों ने हस्ताक्षर किये।
ऑन लाइन उपस्थिति के विरोध में शिक्षकों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
