शिक्षकों ने सडक़ सुरक्षा के प्रति राहगीरों को किया जागरुक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मोहन लाल शुक्ला इंटर कालेज में सडक़ सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम के अन्तर्गत छात्र-छात्राओं को शपथ दिलायी गई। सडक़ सुरक्षा से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए जागरुक किया गया। विद्यालय के नोडल प्रभारी सतेन्द्र सिंह तथा समस्त स्टाफ द्वारा शासनादेश के अनुसार रास्ते में चलने वाले बाइक सवार लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरुक किया गया। राहगीर व दो पहिया वाहन, कार चालकों को भी सडक़ सुरक्षा के नियम बताये गये। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा0 संदीप कुमार चतुर्वेदी के निर्देशन में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर नोडल प्रभारी सतेन्द्र सिंह, चन्द्रपाल, दिनेश सिंह, विवेक मिश्रा, संतोष सरोज, संदीप यादव आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *